Home देश शराब माफिया से सांठगांठ के आरोप में दारोगा गिरफ्तार

शराब माफिया से सांठगांठ के आरोप में दारोगा गिरफ्तार

0

आरोपी दरोगा प्रमोद यादव इससे पहले तिलौथू थाना में पदस्थ था। इस दौरान दरोगा पर कई लोगों ने शराब के झूठे मुकदमों में फंसा देने का आरोप भी लगाया था, जिसके बाद एसपी ने कार्यवाही की थी। तिलौथू थाना से थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रमोद यादव को नोखा थाना में जेएसआई बना दिया गया था। लेकिन फिर भी उसके कारनामे रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। आखिरकार दरोगा को गिरफ्तार कर उन्ही के थाने के लॉकअप में रखा गया…”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ की शिकायत के बाद डीजीपी सेल ने रोहतास जिले के नोखा थाना के दारोगा प्रमोद कुमार सिंह को शुक्रवार की सुबह में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दारोगा पर नोखा के बड़े शराब सिंडिकेट के साथ संबंध होने के साक्ष्य मिले थे। जिसके आलोक में उक्त दारोगा की गिरफ्तारी हुई। इस मामले में नोखा का एक राइस मिल भी जांच के घेरे में है।

police crouption 1

बताया जाता है कि गिरफ्तार दारोगा की शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई थी। शिकायत के आलोक में डीजीपी सेल के अधिकारियों ने गोपनीय जांच की थी। जांच में कई साक्ष्य मिले थे।

गुरुवार को नोखा के पेनार गांव के समीप भारी मात्रा में शराब की बरामद की गई थी। शराब के बरामदगी के बाद आईबी की टीम के साथ-साथ वरीय पुलिस अधिकारियों ने जांच की थी।

उक्त जब्त शराब मामले में भी गिरफ्तार दारोगा का नाम सामने आया। गुरुवार की देर शाम एसपी भी पहुंचे। कुछ देर थाना पर रूके और फिर सीधे स्टेशन रोड में महाजन मिल के पास जेएसआई प्रमोद कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे।

जेएसआई के आवास पर एसपी के काफी देर तक रूकने के बाद अनि प्रमोद को हिरासत में ले लिए। शुक्रवार की सुबह में दोषी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार नोखा थाना के एसआई प्रमोद कुमार को शराब विक्रेताओं के साथ संबंध रखने के आरोप है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनि प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार दारोगा पर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version