Home आधी आबादी शराबी प्रखंड प्रमुख पति ने प्रशिक्षिका सरपंच के साथ शिविर में की...

शराबी प्रखंड प्रमुख पति ने प्रशिक्षिका सरपंच के साथ शिविर में की सरेआम छेड़खानी, हुई पिटाई

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। आज नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड मुख्यालय में उस समय बड़ी शर्मनाक स्थिति उत्पन्न हो गई, जब शराब के नशे में धुत्त प्रखंड प्रमुख पति ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रशिक्षक सह सरपंच के साथ भरी सभा में छेड़खानी कर डाली। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने प्रखंड प्रमुख पति की पिटाई भी की।

woman sarpanch khushbu
कछियावां पंचायत की महिला सरपंच सह प्रशिक्षिका खुशबू कुमारी…

 घटना की शिकायत लेकर जब पीड़िता एपने पति के साथ नगरनौसा थाना गई तो उस वक्त थानाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में वहां मौजूद एक एएसआई यह कह कर वापस लौटा दिया कि प्रशिक्षण शिविर सरकारी कार्यक्रम है। बीडीओ या सीओ को यह सब देखना है। शिकायत तो कल परसो भी दर्ज हो सकता है।  

खबर है कि सुशासन बाबू के गृह जिले में शराबबंदी को धत्ता बताते हुए सदैव नशा में रहने वाला प्रखंड प्रमुख अंतर देवी के पति शैलू गोप ने दर्जनों महिला व पुरूष प्रतिनिधियों के सामने महिला सरपंच सह प्रशिक्षिका खुशबू कुमारी के साथ छेड़खानी की है। इसके पहले प्रखंड प्रमुख पति ने शराब के नशे में मुख्यालय परिसर में नव निर्मित वर्षा मापन यंत्र को भी तहस नहस कर डाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कछियावां पंचायत के सरपंच खुशबू कुमारी को नगरनौसा प्रखंड प्रमुख अंतर देवी के पति शैलू गोप ने अचानक दूसरे बातों में उलझाकर गले में बाँह डाल छेड़ दिया, जिसे देख प्रशिक्षण में शामिल तीन पंचायत के महिला व पुरुष प्रतिनिधि भड़क गए।

महिला सरपंच ने भी सभी के सामने हुई छेड़खानी से आक्रोशित होकर प्रखंड प्रमुख पति के गाल पर तीन चार तमाचे रशीद कर दी। मामला भड़कता देख बचते हुए प्रमुख पति वहाँ से रफूचक्कर होने में ही अपनी भलाई समझा।

सरपंच खुशबू कुमारी ने बताया कि प्रखंड प्रमुख पति का नशे में धुत्त होकर यहां-वहां लफुआगिरी करना रोज का धंधा है। वह रोज सुबह से ही शराब के नशे में धुत्त प्रखंड प्रमुख के चेम्बर में पड़ा रहता है। प्रखंड प्रमुख के पति होने के कारण कोई भी अधिकारी इसपर कार्यवाही नहीं करते हैं। थाना पुलिस भी सब कुछ जानते हुये भी अनजान बना रहता है।

सबसे गंभीर पहलु है कि नगरनौसा प्रखंड का प्रमुख अंतर देवी हैं। लेकिन वह सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे अवसरों पर ही मुख्यालय परिसर में नजर आती हैं। जबकि उसका शराबी पति ही प्रायः नसे में धुत होकर अपने गुर्गों के साथ कुर्सी पर जमे रहता है। जो आये दिन प्रखंड-अंचल कार्यालय में भी नशे में धुत्त होकर हंगामा करते रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version