Home राजनीति राजाराम का तकनीकी जदयू से कोई संबंध नहींः नवीन

राजाराम का तकनीकी जदयू से कोई संबंध नहींः नवीन

0

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  नालंदा जिले में बहुचर्चित लड़की छेड़खानी करने का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य अभियुक्त राजाराम नामक युवक है, जो अपने आप को तकनीकी जदयू नगरनौसा के प्रखंड अध्यक्ष बताता है।

मगर खबर प्रकाशित होने के बाद नालंदा जिला के जदयू तकनीकी के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि यह वास्तविक में तकनीकी प्रकोष्ठ नगरनौसा के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नहीं है और न ही पार्टी के तकनीकी प्रकोष्ठ के किसी भी पद पर है। यह बेबुनियाद एवं असत्य है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं है। यह घटना बहुत ही शर्मिंदा पूर्ण है। इस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और सख्ती से कर्रवाई किया जाए।

error: Content is protected !!
Exit mobile version