Home देश भरभरा कर गिरा मिट्टी का घर, मलबे में दबे 5 बच्चों समेत...

भरभरा कर गिरा मिट्टी का घर, मलबे में दबे 5 बच्चों समेत पूरा परिवार

0

नगरनौसा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के प्रखंड मुख्यालय नगरनौसा गांव के कंचन भवन बड़ी मस्जिद मोहल्ला में गुरुवार के अहले सुबह मिट्टी नुमा घर अचानक भरभरा कर गिर जाने से घर में सो रहे 5 बच्चे सहित मां बाप मिट्टी के मलबे में दब गए। अचानक आवाज होने से आसपास के घरवाले जाकर देखा तो मिट्टी नुमा मकान गिर गया है।

 

NAGARNAUSSA HADSA 2

ग्रामीणों द्वारा हो हल्ला करने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच मलबे से दवा घर मे सो रहे शिशुपाल पासवान व शिशुपाल पासवान की पत्नी शोभा देवी को मिट्टी व करकट का मलबा निकाला गया।

मलबा से निकले शोभा देवी ने अपने बच्चों की दवे होने की सूचना लोगो को दी। सूचना मिलते ही बचाब कार्य मे लगे लोगो ने पूरा मलबा हटाया तो मलबे में दवे सभी पांच बच्चे जितेंद्र कुमार, रूपा कुमारी, स्वीटी कुमारी, सुरुचि कुमारी, प्रिंस कुमार को सकुशल निकाले गए।

मलबे में दबने से गम्भीर रूप से जख्मी महिला शोभा देवी को नगरनौसा के निजि किलनिक में भर्ती कराया गया। बाकी सभी सकुशल है।

इधर घटनास्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार पहुंच पीड़ित परिवार से मिल सरकारी प्रावधानों के अनुसार हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया एवं इलाज चल रहे हैं निजी क्लीनिक में पहुंचे महिला को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा ले गए एवं डॉक्टर को अच्छी तरह इलाज करने का निर्देश दिया।

घटनास्थल पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गरीबों के आवास देखकर भौचक्के रह गए। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि आप लोग को आवास नहीं मिला है तो ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास में नाम होने के बाद भी बिचौलियों द्वारा नाम कटा देने का शिकायत किया। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर घटना की जनकारी लिए है। सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित व्यक्ति का हर संभव मदद किया जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम है तो उसको देखते हैं। नहीं होगा तो प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम जोड़ा जाएगा। अंचल कार्यालय से मिलने वाले लाभ के बारे में अंचलाधिकारी से संबंधित जानकारी लिया जाएगा

इधर घटना की जानकारी देने के बाद भी अंचलाधिकारी के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version