Home देश बोले वरिष्ठ भाजपा सांसद डॉ. सीपी ठाकुर- ‘अंग्रेजी हुकूमत से भी क्रूर...

बोले वरिष्ठ भाजपा सांसद डॉ. सीपी ठाकुर- ‘अंग्रेजी हुकूमत से भी क्रूर हो गई है सरकार’

0

सवर्णों पर हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद पद्मश्री डॉक्टर सीपी ठाकुर बिहार सरकार के खिलाफ 7 अक्टूबर को गया के गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना पर बैठेंगे……”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिला के अंतर्गत सिलाव सिलाव प्रखंड के सिथौरा ग्राम में सिथौरा गांव वासियों के बीच इस बात की जानकारी देते हुये डॉ. ठाकुर  ने बताया कि 6 सितंबर को आयोजित भारत बंद के दौरान पीड़ित महिलाओं एवं बच्चों से यह जानकार आश्चर्य हुआ कि पुलिस उनके साथ इतनी क्रूरता से पेश आई है।cp thakur said 1

एक खास समुदाय का नाम लेकर पुलिस ने जो कार्रवाई की है, वह तो अंग्रेजों के समय में भी नहीं हुआ था। इसमें छोटे छोटे बच्चों को भी नामजद अभियुक्त बना दिया गया है। महिलाओं को तंग किया गया है। बेवजह निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डॉ. ठाकुर ने कहा कि उन लोगों को सरकार अभिलंब छोड़ दे जिन लोगों पर मुकदमा किया गया है उनका मुकदमा वापस लिया जाए एवं सिथौरा ग्राम में हुई घटित घटना का उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कहा कि सिथौरा ग्राम वासियों के ऊपर फर्जी मुकदमा किया गया है। उसे सरकार वापस ले सिथौरा ग्राम के लोग घटना होने के बाद भी डरे सहमे हुए है।

डॉ सीपी ठाकुर सरकार के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। सरकार से डरने की जरूरत नहीं है। हम आपके साथ हैं। बेलागंज की घटना एवं राजगीर सिथौरा ग्राम की घटना दुखद है इस घटना का जनता बदला लेगी।

इस मौके पर रजनीश कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर कुमार, राजकुमार सिंह, राजाराम सिंह, गणेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version