Home देश देखिएः थानेदार पर यूं भड़के केन्द्रीय मंत्री, पूछा- कभी देखा है गुंडा!

देखिएः थानेदार पर यूं भड़के केन्द्रीय मंत्री, पूछा- कभी देखा है गुंडा!

0

अपने सैकड़ों समर्थकों की भीड़ में केन्द्रीय मंत्री ने थानेदार को खूब हड़काया। मामला एक समर्थक का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज करने का था। सो, वे अपना आपा खो बैठे और आग बबूला हो उठे………………”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार के बक्सर में जनता दरबार लगाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भरी भीड़ में  थानेदार राजीव रजंन राय को वर्दी उतरवा देने की धमकी दे डाली।

दरअसल, मंत्री अश्वनी चौबे ने बक्सर के डुमरांव नगर भवन में जनता दरबार लगाया था। उनके जनता दरबार में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी।

bihar minter crime1

तभी किसी ने शिकायत की कि पुलिस ने उसका नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज कर लिया है। ये सुनते ही मंत्री जी भड़क उठे। उन्होंने थानेदार राजीव रंजन राय को तलब किया और जी भर के हड़काया।

मंत्री ने थानेदार से पूछा कि क्या ये आदमी उन्हें गुंडा नजर आता है। जो गुंडा है उस पर तो कार्रवाई करने की हिम्मत पुलिस में नहीं है। लेकिन निर्दोष लोगों का नाम गुंडा रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। मंत्री जी के कड़े तेवर के सामने थानेदार की जुबान बंद हो गयी।

थानेदार को हड़काने के बाद मंत्री अश्विनी चौबे ने कोने में खड़े डीएसपी को देखा। डीएसपी साहब भी घबराये हुए थे कि कहीं भरी भीड़ में उनकी भी इज्जत न उतर जाये। लेकिन मंत्री ने फरियादी को कहा कि वो जाकर डीएसपी को अपना कागज दे दे। डीएसपी साहब उचित कार्रवाई करेंगे।

देखिए संपादित वीडियोः थानेदार पर कैसे भड़के केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे…..

error: Content is protected !!
Exit mobile version