Home झारखंड खतरे में रांची जिप अध्यक्ष की कुर्सी, 36 में 24 सदस्य हैं...

खतरे में रांची जिप अध्यक्ष की कुर्सी, 36 में 24 सदस्य हैं खिलाफ

0

“जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा से नाराज जिप सदस्यों ने सौंपी डीडीसी को अविश्वास प्रस्ताव पत्र, लगा आरोप-सदस्यों के मुद्दों को अध्यक्ष करते हैं नजरअंदाज”

रांची (आमोद कुमार)। जिला परिसद अध्यक्ष शुकरा सिंह मुंडा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। 36 जिप सदस्य में 24 सदस्यों ने एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन डीडीसी रांची शशि रंजन को सौंप अविश्वास के लिए प्रस्ताव रखा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिप अध्यक्ष द्वारा प्रखंड के मुद्दों को नही उठाने से ज्यादातर जिप सदस्य नाराज हैं। प्रखंड में चल रहे सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों में उनकी अवहेल्लना किया जाता है।

जिला अनावर्द्ध निधि फंड के निर्माण कार्य के शिलान्यास व उद्घाटन में भी जिप सदस्यों को नजर अंदाज किया जाता रहा। जिससे ज्यादतर जिप सदस्य अपमानित महसुस कर रहे हैं।

नाराज जिप सदस्यों का मानना है कि वे जनता का विश्वास खोते जा रहे हैं। यही हाल रहा तो जनता के समक्ष उनकी पहचान भी क्षीण हो जाएगी।

उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति उनका भी कर्तव्य है कि जनता की सेवा की जाये और जनता के सामने उनका विश्वास बना रहे।

जिप सदस्यों ने कहा है कि जिला से भेजे जाने वाले विकास कार्यो की सारी जिम्मेदारी पार्टी के कार्यकताओं द्वारा किया जा रहा। जबकि वही कार्य जिप सदसययों से कराया जाना चाहिए।

इन सभी बिंदूओं पर कई बार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद  जिप अध्यक्ष द्वारा कोई कदम नहीं उठाने से जिप सदस्यगण नाराज हैं। हलांकि नाराज सदस्यों को मनाने व उत्पन्न समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

रांची जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा कहते हैं कि कुछ जिप सदस्य नाराज हैं। यह सब घर परिवार का मामला है। मिल बैठ कर यह समस्या जल्द दूर कर लिया जाएगा।

उधर, रांची डीडीसी शशि रंजन के अनुसार उन्हें नाराज जिप सदस्यों का आवेदन प्राप्त हुआ है। 36 में 24 जिप सदस्यों ने इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है। आगे की कार्यवाई के लिए डीसी के पास भेजा गया है। राज्य के स्थापना दिवस को लकर अभी व्यवस्था चल रही है। अगले सप्ताह के बाद ही आगे कुछ होने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version