Home आस-पड़ोस कांग्रेस नेता की ऐसी ओछी टिप्पणी से ब्राम्हणों में उबाल

कांग्रेस नेता की ऐसी ओछी टिप्पणी से ब्राम्हणों में उबाल

0

“वैसे अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस के बड़े नेताओं की ऐसी ओछी मानसिकता का ही परिणाम है, जो कांग्रेस को सत्ता से दूर ले जा रही है…..”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज (संतोष कुमार)। सरायकेला-खरसावां ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवनाथ महतो द्वारा विद्या की देवी सरस्वती और ब्राम्हणों पर किए गए आपत्तिजनक कटाक्ष से ब्राह्मण समाज में उबाल है।

inc devanand mahto 2 देवनाथ महतो द्वारा मां सरस्वती और ब्राह्मणों पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी इन दिनों शोषल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

खासकर INC SARAIKELA- KHARSAWAN ग्रुप में भी इस पोस्ट को देवनाथ महतो की ओर से डाला गया है,

उस ग्रुप के एडमिन खुद जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू हैं, लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

और न ही ग्रुप के किसी अन्य कांग्रेसी सदस्य की ओर से इस पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई गई है।

वहीं इस वायरल पोस्टिंग पर ब्राह्मण समाज आक्रोश में नजर आ रहा है। उधर ब्राह्मण समाज के लोग ऐसे सनकी जिलाध्यक्ष पर मामला दर्ज कराने की तैयारी में है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version