Home झारखंड एनएच-33 फोर लेन मार्ग पर आवागवन शुरु, चुटूपालू में भीषण हादसे के...

एनएच-33 फोर लेन मार्ग पर आवागवन शुरु, चुटूपालू में भीषण हादसे के बाद 2 दिन से था महाजाम

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड की लाइफ लाइन मानी जाने वाली एनएच-33 फोर लेन मार्ग पर आवागवन बहाल हो गया है। 

ताजा स्थिति है कि दुर्घटनाग्रस्त जले वाहनों के मलवे तक को  साइड कर दिया गया है।  पूरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें फिलहाल रेंगते हुये दोनों ओर आगे बढ़ रही है। संभावना है कि कुछ घंटों में मार्ग पर आवागमन की स्थिति पूर्व की तरह सामान्य हो जायेगी।nh 33 4 lane

बता दें कि  रांची से साहेबगंज जा रही आशीर्वाद नामक यात्री बस रांची-रामगढ़ फोरलेन पर चुटूपालु घाटी के पास ट्रक से टक्कर के बाद पलट गई।  इसके बाद पीछे से आ रहे दो वाहनों की भी बस से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई।

इस आग ने एक के बाद एक कुल 8 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उसमें पहले से पलटी उस टैंकर में भी आग पकड़ ली, जिससे मिथेन गैस का रिसाव हो रहा था।

 

तब फोरलेन सड़क पर दोनों ओर से एहतियात के तौर पर ट्रैफिक रोक दी गई। घाटी का नजारा काफी भयावह था। आसमान से पानी बरस रहा था तो जमीन से आग धधक रही थी, आग की लपटें भी इतनी तेज की बचाओ कर्मी भी घटना स्थल तक पहुंचने से कतरा रहे थे। उसके बाद प्रशासन पूरी तरह से शिथिल नजर आ रहा था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version