देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

सजाफ्ता बाहुबली अनंत सिंह की राजनीतिक विरासत संभालेंगी पत्नी नीलम देवी, राजद से लड़ेंगी चुनाव

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)।  मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद पत्नी नीलम देवी उनकी विरासत को संभालेंगी। नीलम देवी मोकामा विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी की उम्मीदवार होंगी।

इस बात का एलान अनंत सिंह के करीबी आरजेडी एमएलसी कार्तिक मुखिया ने कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

अनंत सिंह के काफी करीबी माने जानेवाले आरजेडी के एमएलसी कार्तिक मुखिया ने शनिवार को बाढ़ में यह घोषणा की कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब उनकी राजनीतिक विरासत को संभालेंगी और आने वाले मोकामा विधानसभा उपचुनाव में वे आरजेडी की उम्मीदवार होंगी।

बता दें कि नीलम देवी राजनीत से अनजान नहीं हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इससे पहले साल 2019 में उन्होंने मुंगेर से लोकसभा का भी चुनाव लड़ा था।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!