आखिर CM नीतीश को क्या हो गया है? अब राष्ट्रगान को बनाया मजाक, देखें पूरा VIDEO

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। आज गुरुवार 20 मार्च, 2025 को राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित सेपकटकरा वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान हंसते हुए नजर आए। इसके साथ ही वे अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ बातचीत करने की कोशिश करते दिखे।

वीडियो में यह भी देखा गया कि राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री ने ताली बजानी शुरू कर दी, जो कि प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना जा रहा है। इस घटना के तुरंत बाद विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, “कम से कम राष्ट्रगान का अपमान मत करिए मुख्यमंत्री जी।” तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर मानसिक और शारीरिक रूप से अचेत रहने का आरोप लगाया और कहा कि “इस तरह का व्यवहार प्रदेश के लिए चिंता का विषय है।”

आरजेडी के आधिकारिक X हैंडल से भी इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री की तीखी आलोचना की गई। पार्टी ने ट्वीट करते हुए नीतीश कुमार को टैग किया और लिखा, “राष्ट्रगान बजते समय यह कैसा व्यवहार है? क्या मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रही आशंकाएं सही हैं?”

इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया है। हालांकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह हरकत न केवल विवाद का विषय बन गई है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

अब यह देखना होगा कि इस मामले में आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ आता है और जेडीयू या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से क्या सफाई दी जाती है। फिलहाल इस वीडियो ने बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है और यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन चुका है।

आखिर CM नीतीश को क्या हो गया है? अब राष्ट्रगान को बनाया मजाक, देखें पूरा VIDEO….

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”true” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!