देशबिग ब्रेकिंगबिहार

भतीजी की डोली उठने से पहले उठी चाचा की अर्थी, बाइक सवार को स्कार्पियो ने रौंदा

बिहार शरीफ (आशीष कुमार)। नालंदा के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।

भतीजी की डोली उठने से पहले चाचा की उठी अर्थीः पहली घटना तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का है। मृतक की पहचान उसी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (39) पिता अर्जुन यादव के रूप में हुआ है।

मृतक के परिजन ने बताया कि शाम को खेत में बिचड़ा डालने जा रहे थे तभी सड़क पार करने के दौरान तेज़ रफ़्तार बाइक ने युवक को ठोकर मार दिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।  वहीं, रात को भतीजी की शादी थी।

बाइक सवार को स्कार्पियो ने रौंदाः वहीं, दूसरी घटना चंडी थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव के पास का है। जहां बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से ज़ख्मी है, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान शिवराज कुमार (22) पिता धर्मवीर प्रसाद चंडी थाना क्षेत्र के गोखूलपुर का रहने वाला है। फिल्हाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!