Home गांव-देहात गांव के लोगों ने ही की गोराइपुर पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता...

गांव के लोगों ने ही की गोराइपुर पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता की हत्या

0
jdu leader murder 1
घटना से शोकाकुल गांव के लोग…

नगरनौसा (नालंदा)। कल देर शाम नगरनौसा-बडीहा मुख्य लिंक पथ के काठी पुल के पास गोराइपुर के पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता सुबोध प्रसाद की गोली मार कर नृसंश हत्या करने वाले अपराधियों उनके गांव के ही थे। घटना का कारण पूर्व से आ रही आपसी विवाद बताई जा रही है।

इस संबंध में स्व. सुबोध कुमार के भाई देवरत्न सिंह के फर्द बयान पर नगरनौसा थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

श्री सिंह ने अपने दिए लिखित बयान में लिखा है कि सोमवार के दिन संध्या करीब 7 बजे गांव के ही मुन्द्रिका यादव, संतोष यादव, अमित यादव गांव से मोटरसाइकिल से निकला। उधर उनका भाई नगरनौसा से मोटरसाइकिल से अपने गांव के साथी उदय यादव के साथ घर आ रहे थे कि रास्ते में ही काठी पुल के पास मोटरसाइकिल रोकवा कर अमित यादव एवं संतोष यादव ने दो-दो गोली मार दी।

वे गोली उनके भाई सुबोध प्रसाद के हाथ ,सिर व गला में जा लगी। गोली लगते ही सुबोध घटना स्थल पर ही अचेत होकर गिर गया। उसका साथी उदय यादव डर से खेत की तरफ भाग गया और उसने ही फोन कर घटना के विषय में जनकारी दी।

घटना के बाद विलाप करतीं सुबोध प्रसाद की पत्नि….

प्राथमिकी के अनुसार घटना की जनकारी मिलते ही जब देवरत्न सिंह घटनास्थल पर पहुँचे तो उनका भाई सुबोध छटपटा रहा था औऱ बोला कि अमित यादव व संतोष यादव गोली मार कर मुन्द्रिका यादव के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ भाग गये।

इसके बाद उन्होनें अपने भाई सुबोध को टेम्पू पर लादकर नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद पटना साई हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इधर थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया

 प्रदेश पूर्व अध्यक्ष बिहार राज्य भंडार निगम के डॉक्टर विपिन कुमार यादव ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा जदयू पार्टी के दुख के घरी में पैक्स अध्यक्ष  सुबोध कुमार के परिजन के साथ है । पैक्स अध्यक्ष  सुबोध कुमार के शुरू से ही जदयू के सच्चे सिपाही रहे है।

उन्होंने हमेशा गरीब किसानों के लिए काम किया है। प्रशासन जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे।

बता दें कि स्व.  सुबोध कुमार घर में सबसे छोटे थे। इनका कोई पुत्र पुत्री नही था। बड़ा भाई का नाम राजकिशोर प्रसाद , मंझिल भाई देवरत्न सिंह, पिता तुलसीचरण सिंह पत्नी मंजू देवी  है।

हत्या के  कारण के पीछे आपसी विवाद

2009 में पहली बार पैक्स का चुनाव जीते थे। फिर पुन्ह 2014 में भी पैक्स चुनाव जीते। सुबोध कुमार पूर्व में नगरनौसा प्रखंड जदयू के कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सांसद प्रतनिधि भी रह चुके हैं। वे अभी वर्तमान में नालंदा जिला जदयू कार्यकरणी में सदस्य थे 

नगरनौसा प्रखंड जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सतीशचंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष शंम्भू ठाकुर, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार, भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष धीरेन्द्र रंजन  साथ ही राजगुरु, शेखर यादव, कौशलेंद्र यादव, पुरुषोत्तम यादव ने  शोक जताते हुए घटना को दुखदाई बताया है।

पैक्स अध्यक्ष व जदयू नेता  सुबोध कुमार की हुई हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने नगरनौसा थाना गेट के पास व प्रखंड जदयू कार्यलय के पास राष्ट्रीय उच्य पथ संख्या 30A को जाम कर लगभग आधा घंटा तक स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version