देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

राजद और जदयू के बीच हुई डील का तेजस्वी ने किया खुलासा, कुशवाहा पर साधा निशाना

गया (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का भव्य उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान कलाकारों ने बिहार गौरव गान की अद्भुत प्रस्तुति की, जिसे देख लोगों ने खूब तालियां बजाई। वही प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर सहित विदेशी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की गई, जिसे देख दर्शक काफी खुश हुए।

Tejashwi reveals the deal between RJD and JDU targets Kushwaha 2वहीं उपेंद्र कुशवाहा द्वारा बार-बार यह पूछे जाने पर कि जदयू-राजद में क्या डील हुई है?इस पर तेजस्वी ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने और भाजपा को भगाने को लेकर डील हुई है। उन्होंने कहा कि यह जदयू का अंदरूनी मामला है।

उन्होंने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा को कम सम्मान नहीं दिए हैं। नीतीश जी के ही चाहने पर ही उनकी वापसी हुई है। वह जब हमारे साथ थे तो हमने भी उन्हें बहुत सम्मान दिया था। वह खुद भी भाजपा को रोकने की विचारधारा के व्यक्ति हैं। उन्हें हमलोगों का साथ देना चाहिए।

वहीं बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन के दौरान खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा पर्यटकों को लेकर शराबबंदी पर किए गए टिप्पणी पर तेजस्वी ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। इस पर कोई एक व्यक्ति निर्णय नहीं ले सकता और इस पर हम ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

वही नालंदा जिले में चंदा के लिए 2 लोगों की पीट-पीटकर की गई हत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन अगर इस तरह की घटना हुई है,तो यह गलत है। इस मामले में पुलिस अपना कार्य करेगी। ऐसी घटना कतई नहीं होनी चाहिए।

वहीं उन्होंने कहा कि बोधगया ज्ञान और शांति की भूमि है। आज यहां बौद्ध महोत्सव की शुरुआत हुई है,जो 3 दिनों तक चलेगा। बोधगया के विकास के लिए हमलोग लगातार प्रयासरत हैं। बहुत चीजों का निर्माण बोधगया में हो रहा है और भी कई चीजें बनेंगी। बोधगया में जो सुविधाएं होनी चाहिए वह और अधिक बढ़े,इस पर लगातार हमलोग कार्य कर रहे हैं। हर हाल में बोधगया का विकास होगा। इस पर हमलोग ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button