अन्य
    Wednesday, March 12, 2025
    23 C
    Patna
    अन्य

      झारखंड के स्कूलों में जल्द शुरु होगी जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ करने पर जोर दिया।

      मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि झारखंड की समृद्ध स्थानीय जनजातीय भाषाओं को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों को जनजातीय भाषा की शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित की जाए।

      मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए संताली, हो, कुड़ुख, खड़िया, मुंडारी सहित सभी जनजातीय भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति शीघ्र करें।

      मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रारंभिक कक्षाओं से ही जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू हो सके इस निमित्त सभी तैयारियां जल्द करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग प्राप्त आकलन के आधार पर सभी प्रक्रिया ससमय पूरा कर ले।

      इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

      [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KtxEtnOJ_uE[/embedyt]

      नालंदा में मातम में बदली शब-ए-बारात, 2 युवक की मौत, 3 युवक गंभीर  

      बिहार विधानसभा में बौखलाए CM नीतीश, कहा- RJD जिंदाबाद बोलेंगे, KK पाठक ईमानदार, नहीं हटाएंगे

      सीएम के नालंदा में जदयू सांसद और सिविल सर्जन के बीच बकझक का वीडियो वायरल

      बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

      गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

      Related Articles

      error: Content is protected !!