Home आधी आबादी नालंदा की प्रथम राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनी सिल्लु राज

नालंदा की प्रथम राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी बनी सिल्लु राज

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सोगरा हाई स्कूल मैदान अवस्थित आलीशाह क्रिकेट एकेडमी में कोच मो. अरसद जेन से क्रिकेट का बारीकियां सीख रही  सिल्लु राज का चयन ‘सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग मैच’ के लिए  किया गया है।

खबर है कि राजधानी पटना में विगत 9 फरवरी को हुई ट्रायल बाद सिल्लु राज का सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग के लीए चयन किया गया है।

सिल्लु राज बिहारशरीफ के मगध कॉलोनी की निवासी स्व. दयानंद प्रसाद तथा कृष्णमंति देवी की तीसरी पुत्री है। सिल्लु राज चयन होने का पता चलने के बाद घर उनके परिजन-शुभचिंतकों में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है।

इस संबंध में सिल्लु राज के कोच मो. अरसद जेन ने बताया कि नालंदा जिले में महिला क्रिकेटर न के बराबर है। ऐसे मे सिल्लु राज का चयन दूसरी लड़कियों को क्रिकेट खेलने के प्रति जागरूकता का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि सिल्लु राज एक मेहनती खिलाड़ी हैं और यही एक मात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन नालंदा जिले से सरोजिनी नायडू महिला क्रिकेट लीग के लिए हुई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version