Home झारखंड रामटहल चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर...

रामटहल चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर जला डाला

0

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में शहर के रामटहल चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर जला डाला गया है। इस घटना के बाद से इलाके में भय दहशत का माहौल व्याप्त है।

राजधानी रांची के बूटी बस्ती के एक मकान के बाहर जब शुक्रवार सुबह पड़ोस की महिला पहुंची तो अंदर से धुआं उठता दिखा तो तुरंत शोर हुआ। लोग इकट्ठे हुए। दरवाजा बाहर से ही बंद था। उसे खोल कर लोग अंदर आए। मकान में अंदर आने पर लोगों ने देखा कि बेड जल रहा था। बेड के अवशेष के साथ जमीन पर पड़ा हुआ था। चादर में लिपटा जया भारती का शव था। वह रामटहल चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज  इंजीनियरिंग कॉलेज के पांचवे सेमेस्टर की छात्रा जया भारती का शव जब लोगों ने खोल कर देखा तो वह नग्न अवस्था में था और बुरी तरह से जल चुका था।

rtc b tech girl student rape murder 1पिता नागेश्वर महतो के अनुसार जया अपनी बहन के साथ बूटी मोड़ स्थित घर में रहकर पढ़ती थी। कुछ दिनों से माता पिता बरकाकाना रहते थे और जया हर दिन जया बरकाकाना से कॉलेज आती थी। कल कॉलेज से बरकाकाना जाने की बजाय बूटी मोड़ स्थित घर चली गयी। बहन को भी गुरुवार को ही यहां आना था, पर बीमारी की वजह से वह नहीं आ पायी और शुक्रवार सुबह वह यहां पहुंचने वाली थी।

पिता कहते हैं कि उनकी बेटी बहुत सीधी थी। जिसका न तो किसी लड़के से दोस्ती था और न किसी से झगड़ा झंझट। इधर सदर पुलिस के साथ साथ सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव व सिटी एसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना कर कार्रवाई शुरु कर दी। डीएसपी ने भी माना की प्राथमिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला नजर आ रहा है।

रिहायशी इलाके में घर बैठे हुई इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मामले ने एक बार फिर सूबे में लच्चर कानून व्यवस्था और महिला असुरक्षा की पोल खोल दी है। बहरहाल देखना यह है कि पुलिस इस मामले का किस तरह खुलासा कर  कब तक अपराधियों को पकड़ती है और उन्हें सजा दिलाने में कामयाब होती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version