बिग ब्रेकिंगशिक्षा

संगीत नाटक अकादमी सदस्य नंदलाल नायक से चर्चित लेखक देव कुमार ने अपनी पुस्तक भेंट की

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के सुप्रसिद्ध लेखक देव कुमार ने देश-विदेश के चर्चित लोक कलाकार, संगीतकार व फिल्म निर्देशक नंदलाल नायक के साथ शिष्टाचार मुलाकात कर बिरहोर-हिंदी-अंग्रेजी शब्दकोश भेंट की। उनके साथ छात्र नेता युगेश चंद्र भारती भी साथ थे।

देव कुमार की आगामी पुस्तक मैं हूँ झारखंड (झारखंड सामान्य ज्ञान की अनोखी पुस्तक) है।

ज्ञातव्य हो कि नंदलाल नायक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फीचर फिल्म के निर्देशक रह चुके हैं एवं अपनी प्रतिभा के बल पर झारखंड की माटी की खुशबू को 100 से अधिक देशों में भ्रमण कर पहुँचाकर कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के कारण उन्हें संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी का सदस्य बनाया गया है जिसके कारण झारखंड की भाषा, संस्कृति को संरक्षण प्राप्त होगा एवं झारखंड के कलाकारों को भी अपेक्षित लाभ होगा।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button