Home आधी आबादी राजगीर रेफरल अस्पताल में जन्मे इस अजूबा बच्चा को देखने के लिए...

राजगीर रेफरल अस्पताल में जन्मे इस अजूबा बच्चा को देखने के लिए उमड़े लोग

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। बिहार के नालंदा जिले के राजगीर  नगर रेफरल अस्पताल में एक महिला ने अजूबा बच्चा को जन्म दिया है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 

छबिलापुर थानान्तर्गत करीमपुर गौरोर गांव  निवासी महिला ने दो सिर वाले बच्चा को जन्म दिया है। दोनों सिर विपरित दिशा में आपस में जुड़े हुए हैं।

खबर है कि करीमपुर गांव निवासी आशुतोष रंजन की पत्नी बबीता देवी ने अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को दो सिर वाले एक बच्चे को जन्म दिया है, जोकि काफी चर्चा का विषय बन गया है।

परिजनों के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। बच्चा दूध पी रहा है। बच्चा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।RAJGIR NEWS

error: Content is protected !!
Exit mobile version