देशबिग ब्रेकिंगबिहार

पटनाः बंद कार में लगी आग, अंदर खेल रहे भाई-बहन जिंदा राख

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार प्रदेश की राजधानी पटना में बीती देर शाम कार के अंदर खेल रहे दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।

खबरों के अनुसार गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहगी रामपुर में घर के बाहर खड़ी एक कार में भाई-बहन खेल रहे थे। इस बीच अचानक कार का दरवाजा लॉक हो गया और आग लग गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह कार का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन दोनों बुरी तरह जल गए थे। मरने वालों में संजीव यादव का चार साल का बेटा राजपाल और संजीव के भाई की चार साल की बेटी शामिल है।

बताया जाता है कि संजीव यादव मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले हैं। पांच महीने पहले गौरीचक में नया घर बनाया था। गृह प्रवेश भी हुआ था। सोहगी मोड़ पर गिट्टी-बालू का कारोबार है। घटना के बाद मृतक के परिवार वाले बच्चों के शवों को लेकर जहानाबाद चले गए।

आसपास के लोगों ने बताया कि उनके घर के बाहर पुरानी ऑल्टो कार हमेशा लगी रहती थी। संजीव यादव का चार साल का बेटा और उनके भाई की चार साल की बेटी कार में खेलने चले गए थे। कार का दरवाजा अंदर से बंद हो गया।

लोगों का मानना है कि दोनों बच्चे माचिस आदि लेकर अंदर खेलने लगे होंगे, जिससे आग लग गई। धुआं देख आसपास के लोग दौड़े। इस बीच अचानक कार के भीतर आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

लोगों ने कार का शीशा तोड़कर बच्चों को निकाला। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गौरीचक थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के अनुसार उन्हें ऐसी कोई जानकारी गांव वालों से नहीं मिली है। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम कराए और बिना थाने को सूचना दिए ही बच्चों के शव को दाह संस्कार के लिए लेकर जहानाबाद चले गए हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=WKWW7_1_mYo[/embedyt]

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!