देशबिग ब्रेकिंगबिहार

छपरा में जहरीली शराब के तांडव के बीच अब सीवान में चौकीदार समेत 5 लोगों की मौत

सीवान (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छपरा में जहरीली शराब से जारी मौतों के बीच समीपवर्ती सीवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र में मौतों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसमें थाना के चौकीदार समेत 5 लोगों की एक-एक कर मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान महेश राय, अमीर मांझी, शंभू यादव, राजेंद्र पंडित और चौकीदार अवध मांझी के रूप में हुई है। इनमें से तीन की मौत इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के बाद हुई है।

खबरों के अनुसार सारे मृतक सीवान के भगवानपुर में ब्रह्मस्थान के आसपास रहते थे और एक ही समय एक जगह पर शराब पी थी और फिर बहुत कम अंतराल के दौरान एक-एक कर इनकी मौत हो गई।

इन मौतों से अचानक यहां कोहराम मच गया है। ध्रुव यादव के पुत्र महेश राय, फुलेना मांझी के पुत्र अमीर मांझी, नारसी मांझी के पुत्र अवध मांझी के घरों में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीवान सदर अस्पताल में शंभू यादव की मौत के बाद उनके साथ आए ग्रामीणों ने कहा कि खुलेआम शराब मिल रही है। सारण में इतनी बड़ी घटना के बाद इन लोगों को जहरीली शराब मिली। पहले आंखों की रोशनी गई, फिर पेट दर्द के बाद मौत हो गई। कोई इलाज नहीं मिल सका।

उधर, शुक्रवार को बेगूसराय के तेघड़ा में भी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें शराब पीने के बाद जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने जहरीली शराब से मौत की बात कही। उसके साथ शराब पीने वाला दूसरा युवक अभी भी निजी नर्सिंग होम में मौत से जूझ रहा है।

तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड 24 के इस शराब कांड में मरने वाले की पहचान चंद्र कुमार पोद्दार के पुत्र घनश्याम पोद्दार के रूप में की गई है। विपिन पोद्दार का पुत्र संदीप पोद्दार इलाजरत है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!