Home झारखंड नहीं माना कोई सहयोगी दल, अब सभी 80 सीटों पर अकेले लड़ेगी...

नहीं माना कोई सहयोगी दल, अब सभी 80 सीटों पर अकेले लड़ेगी भाजपा

0

 “यहां भाजपा की एक मजबूत सहयोगी माने जाने वाली आजसू अब स्पष्ट रुप से अलग हो गई है।  दो अन्य सहयोगी जदयू और लोजपा सीटों की तालमेल न बैठता देख पहले ही चुनाव अपने प्रत्याशी देने का ऐलान कर चुके हैं और कई सीटों पर उसकी घोषणा भी कर दी है……………”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी का अंतिम सहारा आजसू के साथ भी गठबंधन टूट गया। अब झारखंड में भाजपा सभी 80 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

amit rabhubarसंभवतः यह पहला अवसर होगा जब भाजपा झारखंड अकेले 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 2000 में झारखंड के नए राज्य बनने के बाद से भारतीय जनता पार्टी और आजसू का गठबंधन रहा है।

लेकिन, सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में बात नहीं बनी और भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया। इससे पहले आजसू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अपना प्रत्याशी खड़ा कर दिया था।

इसके बाद ही ऐसी कयास लगाया जा रहा था कि झारखंड में भाजपा और आजसू के गठबंधन का बंधन टूटने वाला है। अब झारखंड में भाजपा-आजसू गठबंधन पर चल रही कई दिनों का संस्पेस आज खत्म हो गया है। लाख प्रयास के बावजूद झारखंड में भाजपा और आजसू का गठबंधन टूट गया।

भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर और अमित शाह की मुलाक़ात के बाद गठबंधन के बंधन के टूटने की घोषणा कर दी गई।

सीटों को लेकर उलझे विवाद के बीच भाजपा के चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने अमित शाह से दिल्ली में मुलाक़ात की और मुलाक़ात के बाद उन्होंने गठबंधन टूटने का एलान कर दिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version