चुनाव डेस्कदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

नालंदाः अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बिहारशऱीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जहां एक ओर एक अगस्त से जनता दल यू द्वारा पूरे बिहार में मुसलमान भाइयों को रिझाने को लेकर भाईचारा यात्रा की शुरुआत करने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा जिले में ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उनके एवं प्रशासन की कार्यशैली पर काफी नाराजगी जताई हैं।

कहा जाता है कि बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान 31 मार्च को हुए उपद्रव के बाद 5 महीने बीतने को हैं, लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा मुआवजा देने का वादा पूरा नहीं किया है। सरकार ने उपद्रव के दौरान जो भी छोटे बड़े व्यापारी को नुकसान हुआ था।

उस नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने मुआवजे की घोषणा की थी, लेकिन मुआवजे की घोषणा फाइलों में ही सिमट कर रह गई। जिसके कारण अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में नीतीश कुमार वादा खिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

अंजुमन मुफीदुल इस्लाम के सचिव मीर अरशद ने कहा कि मोहर्रम के दिन हम लोगों ने ताजिया जुलूस नहीं निकालकर अमन-चैन का पैगाम दिया, लेकिन मोहर्रम की रात ही अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। इससे जिला प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!