देशबिग ब्रेकिंगबिहार

नालंदा: निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट से पिता-पुत्र की मौत

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा में रविवार की अहले सुबह सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। यह हादसा निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के भागन बीघा ओपी अंतर्गत बबूर बन्ना सब्जी मंडी के समीप की है। मृतकों की पहचान खाजे एतवारसराय गांव निवासी अवधेश प्रसाद के (45) वर्षीय पुत्र संतोष कुमार एवं संतोष कुमार के (20) वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।

मृतक संतोष कुमार के भाई ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र मॉर्निंग हर दिन की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। तभी बबूर बन्ना सब्जी मंडी के आगे जानबूझकर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसके कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के द्वारा उन लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

संतोष कुमार खेती बाड़ी का काम करते थे। घर में पति पत्नी अलावे एक बेटा ही था। जिनमें दो की अब मौत हो चुकी है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

भागन बीघा ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।  अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!