Home देश नालंदाः कोरोना के साथ बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशसान ने पुष्टि के...

नालंदाः कोरोना के साथ बर्ड फ्लू की दस्तक, प्रशसान ने पुष्टि के बाद 900 मुर्गे दफनाए

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। नालंदा जिले में आज शुक्रवार को  कतरीसराय प्रखंड के बिलारी पंचायत के सैदपुर गाँव में मुर्गा पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर जिला पशुपालन पदाधिकारी अशोक कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में पशु चिकित्सकों का एक दल सैदपुर गाँव पहुंच कर पोल्ट्री फार्म संचालक मुरारी प्रसाद  से लगभग नौ सौ मुर्गा को मरवा बोरे में बंद कर गढ्ढा खोदकर गाड़ दिया गया।

इस संबंध में पूछे जाने पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि सैदपुर गाँव के ग्रमीणों द्वारा मुर्गा मरने के शिकायत पर मृत मुर्गा का सैम्पल जाँच के लिए भोपाल भेजा गया था, जहाँ से बर्ड फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट आने के बाद पटना से शोध पदाधिकारी डॉ. कृष्णा प्रसाद व उपेंद्र कुमार चौधरी के साथ जिला पशुपालन चिकित्सकों के निगरानी में प्रभावित पोल्ट्री फार्म के मुर्गों को मारकर गढ्ढा में ढक दिया गया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, कतरीसराय बीडीओ नितिन कुमार सिंह,  थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह व पुलिस बल सहित अन्य लोग मौजूद थे।bird flu CORONA NALANDA 2

error: Content is protected !!
Exit mobile version