जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहार

नालंदाः राजद का झंडा लगा स्कार्पियो पर सवार 5 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिला के चंडी थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 5 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3 लोडेड देशी कट्टा, 10 जिन्दा कारतूस एवं 2 खोखा भी बरामद किया गया हैं। सभी अपराधी एक काला रंग की स्कार्पियों पर सवार थे, जिनपर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव युक्त राजद पार्टी का झंडा लगा हुआ था।

Nalanda 5 notorious criminals arrested riding on RJD flagged Scorpio 1बीती रात करीब 10 बजे थानाध्यक्ष चंडी को सूचना प्राप्त हुई कि चंडी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रुखाई हॉल्ट के पास एक काला रंग के स्कार्पियों में सवार कुछ अपराधकर्मी हरवे हथियार से लैश होकर अपराध की योजना बना रहा है।

प्राप्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक त्वरित कार्रवाई हेतु पुअनि रविन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष चंडी, पुअनि विकाश कुमार, सशस्त्र बल तथा बिहार विशेष कार्यबल पटना के साथ हथकट्टा मोड़ के पास पहुँचे तो देखा कि एक काला रंग का स्कार्पियो रजि. नं.- BR-01-HH-4589 पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया।

जब पकड़ाए स्कार्पिया वाहन की विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के कम में 3 लोडेड देशी कट्टा, 10 जिन्दा कारतूस एवं 2 खोखा के साथ 5 व्यक्ति पकड़ा गया तथा एक व्यक्ति गाड़ी से कुदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपनी पहचान क्रमशः रामप्रवेश प्रसाद उम्र 45 वर्ष पिता कमलेश प्रसाद साकिन भटिंडा बिगहा, रवि कुमार उम्र 19 वर्ष पिता सोसन प्रसाद उर्फ जितेन्द्र साकिन कान्धुपीपर, विवेक कुमार उम्र 23 वर्ष पिता खेलु यादव, अजीत सिंह उम्र 34 वर्ष पिता स्व. रामस्वारथ सिंह, नरेश यादव उम्र 33 वर्ष पिता विजय यादव तीनों साकिन चन्दा थाना अथमलगोला जिला पटना बताया है।

वहीं, भागने वाले व्यक्ति की पहचान सोशन यादव उर्फ जिन्द्र यादव पिता विमल प्रसाद साकिन कान्धुपीपर थाना चण्डी जिला नालंदा बताया है। बरामद आग्नयास्त्र कारतूस खोखा एवं स्कार्पियो के संबंध में पूछने पर न ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया और न ही कोई संतोषजनक जबाव दिया।

तत्पश्चात बरामद सामान का विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जप्त करते हुए बरामद सामान एवं पकड़ाये अभियुक्तों को थाना लाकर घटना के संबंध में कांड दर्ज किया गया। सभी अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=CwqYaVDltR0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fLi0RrrN6cc[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=O1ZjMWYmAq4[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button