जरा देखिएआस-पड़ोसदेशबिग ब्रेकिंगसोशल मीडिया

मुंबई पुलिस ने सलमान खान फायरिंग मामले में बिहार से 6 लोगों को दबोचा

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के मामले की जांच कर रही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस तीसरी बार बिहार के  नरकटियागंज अंतर्गत गौनाहा थाने के मसही गांव पहुंची।

मुंबई पुलिस ने यहां फायरिंग मामले से जुड़े छह लोगों को पूछताछ का नोटिस थमाया और पूछताछ के लिए मुंबई तलब किया। इसके बाद सभी छह लोगों को हिरासत में लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गयी। जहां सभी से पूछताछ जारी है।

खबरों के अनुसार सभी के शूटर विक्की व सागर तथा विश्नोई गैंग से जुड़े होने की बात कही जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने जिन छह लोगों को मसही से अपने साथ ले गयी लोगों को मसही से अपने साथ ले गयी है, उसमें अंकित कुमार पिता मोती महतो, संजीत कुमार उर्फ गोदन पिता गोपाल महतो, खलीफा उर्फ आशीष चौहान पिता अमेरिका महतो, शूटर विक्की का साला रक्सौल निवासी विकास गुप्ता, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे दीपू गिरी तथा सुनील साह पिता दीनानाथ साह शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपू पर आरोप है कि उसने विक्की व सागर को मुंबई जाने के लिए टिकट बनवाया था। जबकि अंकित ने बाइक की खरीद के लिए पैसे भेजे थे। वहीं आशीष घटना वाले दिन शूटर विक्की व सागर से फोन कॉल पर जुड़ा हुआ था। अन्य सभी की इस वारदात व विश्नोई गैंग से जुड़ाव की आशंका है।

ऐसे में मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस सभी को अपने साथ ले गई। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई में स्थानीय थाना के अधिकारी भी शामिल थे। स्थानीय पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों को नोटिस देते हुए चार दिन के अंदर उपस्थित होने के लिए आदेश दिया गया था।

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once