Home देश MGM अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल से धराया चोर, उसके बाद देखिए क्या...

MGM अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल से धराया चोर, उसके बाद देखिए क्या हुआ…

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चोरी का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर अस्पलात के प्राइवेट गार्डों ने जमकर पिटाई कर दी।

आरोपी व्यक्ति के पास से कई पासबुक एवं कुछ नगद रुपये भी जब्त हुए हैं। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गर्ल्स हॉस्टल में चोरी का प्रयास करते एक व्यक्ति को अस्पताल के प्राइवेट गार्डों ने धर दबोचा।

पूछताछ करने पर व्यक्ति की ओर से सही जवाब नहीं दिया गया,  जिसके बाद प्राइवेट गार्डों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे अस्पताल में तैनात होम गार्ड के जवानों को सौंप दिया। उसके बाद होम गार्ड के जवानों ने उसे साकची पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी इससे पूर्व भी अस्पताल के गर्ल्स हॉस्टल में घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसे देख कर भगा दिया गया था। वहीं आज फिर यह गर्ल्स हॉस्टल में घुस कर चोरी कर रहा था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version