Home झारखंड MGM अस्पताल के इमरसेंजी में था भर्ती, खुले बाथरुम में मिले शव...

MGM अस्पताल के इमरसेंजी में था भर्ती, खुले बाथरुम में मिले शव को यूं यूहे ने कुतरे

0

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। कोल्हन क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल है। वैसे यह अस्पताल अपने कारनामों के कारण आए दिन सुर्खियों में रहता है।

आज 25 दिसबंर,18 को भी अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है,  जहां इमर्जेंसी वार्ड के बाथरुम से एक इलाजरत मरीज का शव मिला है।

MGM JAMSHEDPUR 2इतना ही नहीं शव के हाथ को चुहों ने कुतर दिया है, और हाथ से खून बह रहा था। सुबह लोगों ने जब शव देखा तो परिजनों को सुचना दी। जिसके बाद परिजन आए और मृत देख दंग रह गए।

परिजन की मानें तो कल सुबह ही मृतक चंद्रशेखर शर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रात को परिजन पहुंचे तो चंद्रशेखर शर्मा अपने बेड पर नहीं मिले,  जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी मांगा तो डॉक्टरों ने फरार घोषित कर दिया।

वहीं सुबह अस्पताल से सूचना मिली कि चंद्रशेखर शर्मा अस्पताल के बाथरुम में मृत पड़े है। इधर मौत की सूचना मिलते ही परिजन दंग रह गए।

फिलाहल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृत पड़े चंद्रशेखर शर्मा के हाथों को चुहों ने कुतर दिया है। इससे पूर्व भी कई शवों को चुहों ने कुतरा है। मगर अस्पताल प्रबंधन चुहों से निजात दिलाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की है।

अब देखना है कि अस्पताल अपने कारनामों से कब तक बाज आता है। वैसे अस्पताल प्रशासन इस मामले में मरीज के परिजनों को ही दोषी बता पल्ला झाड़ते नजर आए।

error: Content is protected !!
Exit mobile version