देशबिग ब्रेकिंगबिहार

नालंदा में बड़ी वारदात, महाबोधि कॉलेज के प्राचार्य की माँ की गला रेतकर हत्या

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के नालंदा जिले में बीते शुक्रवार की रात एक बड़ी वारदात की घटना को अंजाम दिया गया है। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में एक 83 वर्षीय वृद्ध महिला की घर के डेउढ़ी में शुक्रवार की देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस उन सभी तथ्यों की पड़ताल में जुटी है, जिससे घटना का खुलासा हो सके।

Major incident in Nalanda mother of Principal of Mahabodhi College murdered by slitting her throat 1हालांकि वृद्ध महिला की हत्या के पीछे लूट व पहचान की घटना की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान स्व. रामचन्द्र प्रसाद के पत्नी फुलकुमारी देवी (83 वर्ष) के रुप में हुई है। महिला मकान में अकेले रहती थी।

अकेले का फायदा उठाकर लूटेरों ने शुक्रवार की देर रात घर में घुसकर अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे अजय नामक व्यक्ति ने मामा-मामा कहकर रोज की तरह पुकारा लेकिन नहीं जागने पर उसने दरवाजे को खोलकर देखा तो महिला की गला रेत हत्या कर दी गई है।Major incident in Nalanda mother of Principal of Mahabodhi College murdered by slitting her throat 2

अजय ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। फिर उनके बड़े पुत्र प्रोफेसर अरविन्द कुमार दो दी। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो वृद्ध महिला चारपाई पर मृत पड़ी थी। सहमें पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

थानाध्यक्ष पवन कुमार एवं डीएसपी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वृद्धा के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

महिला की दो पुत्र हैं। एक पुत्र अरविन्द कुमार, जो महाबोधि कॉलेज नालंदा के प्राचार्य हैं जो पूरे परिवार के साथ बिहारशरीफ में रहते हैं। तथा दूसरा पुत्र दीपेन्द्र कुमार, जो पूरे परिवार बाहर में रहते हैं।

Major incident in Nalanda mother of Principal of Mahabodhi College murdered by slitting her throat 4

स्वयं डीएसपी प्रदीप कुमार इस घटना की जांच में जुटे है और सभी तत्वों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जिससे कि घटना का खुलासा हो सके। इसके लिए एस एफ एल की टीम भी मंगवाई गई है।

★ बोले डीएसपी प्रदीप कुमार: वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। सभी बिन्दुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। और हर पहलू को देखा जा रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। एसएफएल टीम भी बुलाई गई है।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button