सोशल मीडियादेशबिग ब्रेकिंगबिहार

बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारी, हालत गंभीर

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को आज अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास हुई। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ राजगीर घूमने गए थे।राजगीर से बिहार शरीफ लौटते समय दीपनगर थाना क्षेत्र के पीपलतल मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार पत्रकार को गोली मार दी।

गोली लगने से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा बाइक से गिर गए। साथ ही उनकी पत्नी भी इस दौरान गिरने से जख्मी हो गयी। आसपास के लोगों ने दीपक विश्वकर्मा टोटो पर बैठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

फिलहाल जख्मी पत्रकार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नालंदा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पत्रकार समुदाय ने घटना की निंदा की है। पत्रकार समुदाय ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र पर हमला है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा अस्पताल पहुंचकर घर घटना की जानकारी ली।

BPSC शिक्षक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में EOU का बड़ा खुलासा

BPSC TRE-3 पेपर लीकः परीक्षा खत्म होने तक मोबाइल नहीं रखने की थी सख्त हिदायत

पटना GRP जवान ने शादी का झांसा देकर झारखंड की छात्रा संग किया दुष्कर्म

बिहार सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों के कागजात की पुनः जांच होगी, तब होगी नियुक्ति

दुमका स्पैनिश वुमन गैंगरेप मामले में अबतक 8 आरोपी गिरफ्तार

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!