Home बिहार जेजबी जज मानवेन्द्र मिश्रा ने अपहरण के आरोपी किशोर को 3 दिन...

जेजबी जज मानवेन्द्र मिश्रा ने अपहरण के आरोपी किशोर को 3 दिन के अंदर रिहा किया, क्योंकि…

0

बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिला किशोर न्याय परिषद ने आज एक बार फिर अहम फैसला सुनाया है।

बिहारशरीफ कोर्ट के किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्रा ने एक अहम फैसला सुनाते हुए महज तीन दिन में ही एक किशोर को रिहा कर दिया।

बता दें कि 19 मार्च को यह मामला किशोर न्याय परिषद पहुँचा, जिसके बाद साक्ष्य रहते हुए भी तीन जिंदगी को बर्बाद होने से बचाते हुए अहम फैसला सुनाया।

नाबालिग लड़की को भगा कर शादी करने और शारीरिक संबध बनाने के आरोप में किशोर आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद न्यायाधीश ने उसके छह माह के बच्चे की भविष्य को देखते हुए रिहा किया गया है।

बताया जाता है कि दोनों हिलसा थाना क्षेत्र के एक ही गाँव के रहने वाले हैं और सरस्वती पूजा में शामिल होने के दौरान दिल्ली भाग निकला था।

उसके बाद किशोरी के पिता ने 11 फरवरी 2019 को हिलसा थाना में अपहरण की मामला दर्ज कराया था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version