Home झारखंड जमशेदपुर के फरार दरिंदा को धनबाद पुलिस ने दबोचा, पत्नी, दो बच्ची...

जमशेदपुर के फरार दरिंदा को धनबाद पुलिस ने दबोचा, पत्नी, दो बच्ची और ट्यूशन टीचर की है हत्या

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। एक बड़ी खबर झारखंड के धनबाद से आ रही है। जमशेदपुर के कदमा में पत्नी, दो बच्चों और ट्यूशन टीचर की हत्या करने वाला दीपक कुमार धनबाद पुलिस के हत्थे चढ़ चढ़ा है। उसे पुलिस लाइन के पास से दबोचा गया है।

कहते हैं कि इसकी सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस की एक टीम धनबाद के लिए रवाना हो चुकी है।

इधर दीपक के धनबाद से पकड़ाने के बाद अब हत्या के कारणों से राज खुलेगा। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाएगी। कयास है कि रात तक पुलिस उसे जमशेदपुर ले आए। पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा करेगी।

उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल को दीपक ने अपनी पत्नी, दो बच्ची और ट्यूशन टीचर की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उसने अपने साथी पर भी जानलेवा हमला किया था। फिलहाल वह जघन्य वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।

इधर जमशेदपुर पुलिस ने शुक्रवार को ही दीपक की गिरफ्तारी के लिए इश्तेहार जारी किया है। इश्तेहार के अनुसार दीपक के नाम और फोटो के साथ इश्तेहार जारी कर दिया था।

इश्तेहार में लिखा गया है, कि 12 अप्रैल को उसे अपने परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कि और अपनी मोटरसाइकिल संख्या JH05-BR-4107 से फरार है। दीपक के बारे में जानकारी देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा और उसे उचित पुरस्कार भी दिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version