Home आधी आबादी जमशेदपुर निर्भया कांड का खुलासा, 12 घंटे के अंदर दबोचे गए सभी...

जमशेदपुर निर्भया कांड का खुलासा, 12 घंटे के अंदर दबोचे गए सभी 5 आरोपी

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। जमशेदपुर पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिरसानगर की एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा करते हुए मामले से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

पुलिस ने दुष्कर्मियों के 4 मोबाइल, एक स्कूटी और इनके द्वारा पहने गए कपड़ों को जप्त कर लिया है। दबोचे गए दुष्कर्मी गणेश बारी, चंदन लोहरा, जसुआ सवैया, आकाश धल और सुनील बारी बताया जाता है।

जमशेदपुर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के अनुसार बिरसानगर की नाबालिग युवती को चंदन लोहरा ने बहला-फुसलाकर अपहरण करने की नियत से गोविंदपुर स्थित थीम पार्क के पीछे श्मशान घाट के पास ले जाया गया था।

इसी बीच गणेश बारी, सुनील बारी, जसुआ सवैया और आकाश धल वहां आ गया, जहां सभी ने चंदन के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया।

एसपी ने आगे बताया कि फिर सभी आरोपियों ने युवती को खैरबनी के पास एक सुनसान झोपड़ी में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रात भर दुष्कर्म करते रहे।

अगले दिन युवती किसी तरह से वहां से निकल भागने सें सफल हुई और एक गड्ढे के पास पहुंचकर एक महिला से मोबाइल लेकर अपने परिजनों को सूचित किया।

इसके बाद परिजनों के सहयोग से पुलिस ने युवती को घटनास्थल से बरामद कर लिया। जहां युवती ने पूछताछ के बाद पुलिस को दिए अपने बयान में पूरे घटनाक्रम को बताया।

हालांकि इस सनसनीखेज घटना के बाद लौहनगरी जमशेदपुर की जनता आक्रोशित नजर आ रही थी। जहां दिन भर अलग-अलग सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

हालांकि घटना के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी जमशेदपुर पुलिस पर भरोसा जताया था। अब सभी को इंतजार इस बात का रहेगा कि इन दुष्ककर्मियों को सजा कब तक मिलेगी।

वैसे सामाजिक संगठनों का कहना है कि ऐसे मामलों में आरोपियों को जेल की रोटी खिलाने से अच्छा सीधे फांसी पर लटका देना चाहिए।

error: Content is protected !!
Exit mobile version