Homeदेशबिहार में अब अवैध है ऑफलाइन भू-लगान रसीद काटना-कटवाना

बिहार में अब अवैध है ऑफलाइन भू-लगान रसीद काटना-कटवाना

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार राज्य में अब जमीन की नयी ऑनलाइन भू-लगान यानि मालगुजारी रसीद ही वैध मानी जाएगी। ऑफलाइन भू-लगान रसीद पर रोक लगा दी गई है।

यदि कोई कर्मचारी या पदाधिकारी किसी भी तरीके से ऑफलाइन भू-लगान रसीद निर्गत करते पकड़े जायेंगे तो उन पर अनुशासनिक कार्रवाई होगी। यह निर्देश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी किया है।

साथ ही विभाग ने सभी जिला अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने जिलों के अंचलों में स्वयं या सक्षम पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण करवाकर पुराने भू-लगान रसीद को इकट्ठा करवाएं।

साथ ही इसे जिला मुख्यालय में सुरक्षित रखवाकर विभाग को उसकी सूची करवाएं। यदि कोई कर्मचारी या पदाधिकारी किसी भी तरीके से ऑफलाइन भू-लगान रसीद निर्गत करते पकड़े जायेंगे, तो उन पर अनुशासनिक कार्रवाई होगी। डीएम अपने-अपने जिलों के अंचलों में स्वयं या सक्षम पदाधिकारी से निरीक्षण करा पुराने भू-लगान रसीद को इकट्ठा करवायेंगे।

खबरों के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ अंचलों में अब भी पिछले वित्तीय वर्षों का ऑफलाइन भू-लगान रसीद निर्गत किया जा रहा है। खासकर न्यायालय में लंबित मुकदमे वाले जमीन इसमें शामिल हैं। जमीनों का ऑफलाइन भू-लगान रसीद निर्गत किया जाना नियम संगत नहीं है। इससे जमीन विवाद की समस्या पैदा हो रही है।

ऐसी हालत में ऑफलाइन भू-लगान रसीद पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को विभाग की तरफ से कहा गया है कि ऐसी दिया है।

अब ऑनलाइन माध्यम से भू-लगान का भुगतान करने का निर्देश विभाग की तरफ से पांच अक्तूबर, 2018 को ही दिया जा चुका है। इसके साथ ही 2022 से ही ऑफलाइन भू-लगान रसीद भी सरकारी प्रेस में छपनी बंद हो चुकी है। आमलोगों की सुविधा और जमीन विवाद पर रोक लगाने के लिए ऑफलाइन रसीद बंद की गयी है।

ऑनलाइन रसीद के भुगतान की प्रक्रिया सरल है। इसके भुगतान के लिए अब पहले की तरह अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इसका भुगतान कहीं से भी बैठकर किया जा सकता है। यह सभी जगह वैध है। अब यह व्यवस्था लागू होने से भू-लगान की वसूली समय पर हो सकेगी। 

चाईबासा चुनावी झड़पः ग्रामीणों ने गीता कोड़ा समेत 20 भाजपा नेताओं पर दर्ज कराई FIR

आखिर इस दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने का मतलब क्या है?

ACS केके पाठक ने अब EC पर साधा कड़ा निशाना, लिखा…

केके पाठक का तल्ख तेवर बरकरार, गवर्नर को दिखाया ठेंगा, नहीं पहुंचे राजभवन

मनोहर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर गोड्डा सासंद को दी गिरफ्तार करने की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें