देशबिग ब्रेकिंग

फिल्म जुग जुग जीयो मामले में करण जौहर ने रांची कॉमर्शियल कोर्ट में दाखिल की याचिका, कहा…

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। फिल्म जुग जुग जीयो की कहानी को लेकर हुए विवाद मामले में रांची कॉमर्शियल कोर्ट के जज एमसी झा की अदालत में सुनवाई से पहले प्रोड्यूसर करण जौहर ने एक पिटीशन दाखिल की है।

करण जौहर ने कोर्ट में पिटीशन दायर कर आग्रह किया है कि फ़िल्म की स्क्रीनिंग की जाए लेकिन विशाल सिंह को फिल्म ना दिखाई जाये।

पिछली सुनवाई के दौरान फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अदालत ने 21 जून की तारीख़ मुक़र्रर की थी। इससे पूर्व 18 जून को सुनवाई के वक़्त करन जौहर की तरफ़ से वरीय अधिवक्ता चितरंजन सिन्हा ने पक्ष रखा।

प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता कुमार वैभव अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। कोर्ट ने धर्मा प्रोडक्शन को यह निर्देश दिया है कि फ़िल्म की स्क्रीनिंग कोर्ट के समक्ष की जाये ताकि यह तय किया का सके कि फिल्म की कहानी चोरी की गई है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि विशाल सिंह ने कामर्शियल कोर्ट में याचिका दाखिल कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

इस मामले में कोर्ट ने फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के प्रोड्यूसर और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!