Home जरा देखिए एसओजी मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी गणेश उईके समेत 6 नक्सली...

एसओजी मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी गणेश उईके समेत 6 नक्सली ढेर

In an SOG encounter, six Naxalites, including Ganesh Uike, who carried a reward of one crore rupees, were killed.

कंधमाल (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। ओड़िशा के कंधमाल जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये के ईनामी गणेश उईके समेत छह नक्सली मारे गये। मुठभेड़ चाकापाड़ और बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगलों में हुई।

सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में ओड़िशा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) शामिल हैं।

ओड़िशा पुलिस के सूत्रों के अनुसार सुबह नौ बजे हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की केंद्रीय समिति का सदस्य और प्रवक्ता गणेश उईके मारा गया। गणेश पर एक करोड़ रुपये से अधिक का ईनाम घोषित था। वह ओड़िशा नक्सलियों के राज्य समिति का सचिव भी था।

गणेश के शव के पास तीन और नक्सलियों के शव सुरक्षा बल के जवानों को मिले हैं। जंगल के इसी इलाके में देर रात हुई मुठभेड़ में भी दो नक्सलियों को ढेर किया गया। देर रात जो दो नक्सली मारे गये वे छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले के रहने वाले थे।

आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि गणेश उइके की निष्क्रियता ओड़िशा में माओवादी नेतृत्व संरचना विशेषकर ओडिशा स्टेट कमेटी के लिए बड़ा झटका है। इससे माओवादियों की कमान, नियंत्रण और समन्वय क्षमता कमजोर होगी।

उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ओड़िशा के कंधमाल जिले में हुए बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में शीर्ष माओवादी नेता और केंद्रीय समिति सदस्य गणेश उइके सहित 6 नक्सलियों का मारा जाना नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर है।

उन्होंने भरोसा जताया कि इस बड़ी सफलता के बाद ओड़िशा नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है। गृह मंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है कि इस बड़ी सफलता के साथ ओड़िशा पूरी तरह से नक्सलवाद से मुक्त होने की कगार पर है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version