Home झारखंड होम क्वारंटाइन ASI ने खुद गोली मारी, गोलमुरी पुलिस लाइन में तैनात...

होम क्वारंटाइन ASI ने खुद गोली मारी, गोलमुरी पुलिस लाइन में तैनात नालंदा का है तरुण पांडेय

0

तरुण पांडेय की जून महीने में ही शादी हुई थी और शादी से लौटने के बाद वे होम कोरेंटिन में थे। वैसे घटना क्यों घटी , एसएसपी ने इसकी जांच किए जाने की बात कही है। फिलहाल इस घटना के बाद गोलमुरी पुलिस लाइन परिसर में सनसनी फैल गई है…

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तरुण पांडेय ने खुद को गोली मार ली है।ASI TARUN PANDEY 3

बताया जाता है, कि एएसआई गोलमुरी पुलिस लाइन के एक फ्लैट के तीसरी मंजिल पर अपनी पत्नी के साथ रहता था। पहले वह कांस्टेबल था और हाल ही में एएसआई के पद पर प्रोन्नत हुआ था। प्रोन्नति के बाद वह ड्यूटी कर रहा था, लेकिन कुछ दिनों से होम क्वारंटाइन में था।

बताया जाता है कि एएसआई की बीते जून महीने में ही शादी हुई थी। तरुण पांडेय एक बेहतरीन खिलाड़ी भी था, और इस स्पोर्ट्स कोटे से उसकी  पुलिस विभाग में बहाली हुई थी।

सोमवार दोपहर अचानक पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जहां विवाद  बढ़ने के बाद उसने प्राइवेट रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वहीं गोली की आवाज सुनते ही उसकी पत्नी चिल्लाने लगी, जहां पत्नी की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी दौड़े और उसे लहूलुहान हालत में टाटा मुख्य अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि एएसआई ने रिवाल्वर से अपने ही सिर पर गोली मार ली थी, जिस कारण उसे बचाया नहीं जा सका। एएसआई नालंदा (बिहारशरीफ) के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। उनके पास नालंदा जो रिवाल्वर था, उसका लाइसेंस नालंदा से निर्गत किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

वहीं गोलमुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के एसएसपी और सिटी एसपी समेत तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं, और पत्नी से पूछताछ कर रहे हैं।

वहीं घटनाक्रम को लेकर एसएसपी ने बताया कि एएसआई स्पोर्ट्स कोटे से झारखंड पुलिस में आए थे। इससे पहले वे बीएसएफ में तैनात थे उन्होंने एएसआई को मिलनसार प्रवृत्ति का बताया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version