Home आधी आबादी ‘पति, पत्नि और वो’ के बीच अंततः यूं खत्म हुआ हाई...

‘पति, पत्नि और वो’ के बीच अंततः यूं खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

0

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। इंसान का जब नैतिक पतन होता है तो वह किसी भी हद तक गिर जाता है। वैसे तो  इसको लेकर कई कहानियां और किससे आपने सुने होंगे,  लेकिन  हम जो आपको बताने जा रहे हैं, वह मामला  सरायकेला जिला के  गम्हरिया थाना का है।

जहां करीब 6 घंटे तक चले हाई वोल्टेज  ड्रामे का अंत  बेहद ही  नाटकीय अंदाज में हुआ। बात दरअसल यह है  कि टाटा- कांड्रा मुख्य सड़क पर भाटिया बस्ती के समीप महंती होटल के मालिक बबलू महंती , जो पहले से ही शादीशुदा है।

उसका दिल  गम्हरिया की  एक शादीशुदा  एक बच्चे की मां  पर फिदा हो गया। और  होटल मालिक बबलू महंती  लॉकडाउन में निकल पड़ा महिला से इश्क लड़ाने।

उधर महिला के पति ने अपनी आंखों से जब अपनी पत्नी की बेवफाई देखी तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और बीच सड़क पर ही अपनी पत्नी के आशिक बबलू महंती की धुनाई शुरू  कर दी।

उधर  बीच सड़क पर  पति-पत्नी और उसके बीच की लड़ाई  रंग  पकड़ता इससे पहले  मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तीनों को  थाने पहुंचा दिया।  वैसे तो  थाने में  कई दौर की वार्ता  चली। धमकी-चमकी भी चले।

लेकिन मामले का पटाक्षेप तब हुआ. जब दिल फेक आशिक होटल कारोबारी बबलू महंती की पत्नी  थाना पहुंची। वैसे इससे पूर्व दोनों ही परिवार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।love tringle 1

अंततः थाने की सख्ती के बाद दोनों परिवारों ने अपने-अपने आशिकों की गलती मानी और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का लिखित आश्वासन देकर महिला के पति ने अपनी पत्नी को और दिल फेक आशिक होटल संचालक बबलू महंती की पत्नी अपने पति को देर रात थाने से ले गए। चलिए बड़े लोगों की बड़ी बात।

वैसे भी लॉकडाउन में होटल कारोबारियों की चांदी कट रही है। पड़ोसी जिला जमशेदपुर में तो होटल अलकोर आपको याद ही होगा। ऐसे में आदित्यपुर के भी होटल कारोबारी का दिल मचल उठा।

हालांकि इस पूरे 6 घंटे की फिल्में थाना की क्या भूमिका रही इस पर भी थोड़ा संदेह हो रहा है, लेकिन जब मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी। सब ठीक-ठाक है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version