HomeझारखंडHemant Soren's first roar: षड़यंत्रकारियों को समय पर देंगे माकूल जवाब

Hemant Soren’s first roar: षड़यंत्रकारियों को समय पर देंगे माकूल जवाब

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren’s first roar) ने कांके स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि विरोधियों को डर था, इसीलिये साजिश कर मुझे जेल भेज दिया गया। लेकिन अब बदलाव देखने को मिलेगा। षड़यंत्रकारियों को समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि समय एक जैसा नहीं रहता। लोगों को एकजुट रहना होगा। जिससे समय आने पर षड्यंत्रकारियों को जवाब दिया जा सके। इस राज्य में झारखंडी का ही शासन रहेगा। आनेवाली पीढ़ी नवजवान, बहनों के लिये मार्ग प्रशस्त करना हमारा लक्ष्य है। अपने जीवन यापन के लिये जद्दोजहद कर रहे लोगों के लिये अच्छी से अच्छी योजना बनाना पार्टी का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि षडयंत्रकारी षडयंत्र करते रहेंगे। उनका काम ही लोगों को बरगलाना है। 2024 के है। लेकिन इसे ये मान नहीं रहे। इसका ही दर्द लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने लाठी मारा है कि कई अलग-अलग तरीके से सरकार घिर रही है। फिर चाहे रेल हादसा हो, नीट मामला में सब में सरकार घिर रही है।

हेमंत ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को मुट्ठी में कर लिया है। लेकिन देश में लोकतंत्र जिंदा है। सबसे बड़ी अदालत जनता की अदालत है। जनता ने जवाब दे दिया है।

विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जानकारी मिल रही है कि राज्य में जल्द से जल्द विस चुनाव कराने की योजना बनायी जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को चुनौती है कि चुनाव की घोषणा जल्द से जल्द करें।

उन्होंने कहा कि राज्य से भाजपा का सफाया कर दिया जायेगा। पार्टी ने संकल्प लिया है मनुवादी सामंती सोच को जवाब देंगे। लोकसभा में जवाब मिला है। आगे भी विधानसभा चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें