Homeकला-संस्कृतिरांची के कांके रिजॉर्ट में 17 जून को गुरु रंधावा की ऐतिहासिक...

रांची के कांके रिजॉर्ट में 17 जून को गुरु रंधावा की ऐतिहासिक शो की तैयारी जोरों पर, प्री ऑनलाइन बुकिंग जारी

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची के लोगों के लिए एक बड़ा मनोरंजन शो होने जा रहा है। सेलिब्रिटी सिंगर गुरु रंधावा जल्द ही यहां आएंगे और लोगों को अपनी धुनों पर झूमने के लिए विवश करेंगे। गुरु रंधावा के शो को लेकर रांची के कांके रिजॉर्ट में काफी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।

आयोजकों ने कांके रिजॉर्ट  में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  बताया कि आगामी 17 जून को कांके रिजॉर्ट में भव्य स्टेज प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड के सिंगर गुरु रंधावा को भी बुलाया गया है। गुरु रंधावा यहां की शाम युवाओं के नाम करने आएंगे। यह कार्यक्रम पॉप बेस्ड होगा।

गुरु रंधावा ने छोटे से शहर से निकल कर अपनी सिंगिंग से देश और दुनिया में नाम और शोहरत कमाया है। उनको देखकर रांची के यूथ और लोकल म्यूजिकल ग्रुप एवं सिंगर भी बहुत कुछ सीख पाएंगे और प्रोत्साहित होंगे।

उन्होंने बताया कि 17 जून की शाम को शानदार बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कांके रिपोर्ट में यह कार्यक्रम होना है। यह कार्यक्रम 17 जून, 2023 की शाम सात बजे से रात के 11 बजे तक चलेगा।

यहां दर्शकों के लिए कई तरह के जोन बनाए जा रहे हैं जैसे- वीआईपी जोन, डायमंड जोन, प्लैटिनम जोन व गोल्ड जोन। यहां पर लोग खड़े होकर सेलिब्रिटी सिंगर के गानों का लुफ्त उठा सकते हैं। सिर्फ वीआईपी जोन में बैठने की सुविधा होगी और एक्सक्लूसिव ड्रिंक और स्नैक्स परोसे जाएंगे।

इस शो का प्री ऑनलाइन बुकिंग की जा रही है। 16 जून तक ऑनलाइन बुकिंग ली जाएगी उसके बाद ऑफलाइन बुकिंग होगी।

आयोजकों के अनुसार झारखंड में पहली बार किसी प्राइवेट आयोजन में देश की सबसे बड़े सिक्योरिटी एजेंसी एसआईएस के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अक्सर देखा जाता है ऐसे कार्यक्रमों में बाउंसर रखे जाते हैं, लेकिन सिक्योरिटी को पुख्ता करना और किसी भी तरह का मिसमैनेजमेंट से बचने के लिए एसआईएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों को कार्यक्रम में सिक्योरिटी की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

मीडिया फैली अफवाहों पर आयोजकों ने लगाया विरामः ब्लू स्टोन एंटरटेनमेंट चेयरमैन संजीव सिंह और आकाश सिन्हा ने बताया कि वे सभी अफवाहों का खंडन करना चाहते हैं। बॉलीवुड के सिंगर गुरु रंधावा का शो का अटकलों को खत्म करना चाहते हैं। वे उनके शो के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने स्टार गुरु रंधावा तरफ दर्शको एक वीडियो जारी करते हुए दर्शकों से रांची शो आने को अपील की और कहा कि भारत के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक को पंजाबी पॉप और बॉलीवुड बीट्स के अपने सिग्नेचर फ्यूज़न के साथ मंच पर रौशनी बिखेरने का यह अविश्वसनीय अवसर न चूकें। अभी अपना टिकट प्राप्त करें और संगीत, नृत्य और मनोरंजन की एक यादगार रात का हिस्सा बनें। शानदार प्रदर्शन से मंच पर आग लगाने के लिए तैयार है। अपनी भावपूर्ण आवाज और उच्च ऊर्जा बीट्स के साथ गुरु रंधावा निश्चित रूप से इसे संगीत और मनोरंजन की एक अविस्मरणीय रात बना देंगे। 17 जून को रांची में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में काफी उत्साह है और तैयारी जोरों से चल रही है।

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें