धनबादः हॉस्टल के कमरे में IIT- ISM के छात्र की यूं फंदे से लटकती मिली लाश

धनबाद (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के धनबाद आईआईटी-आईएसएम के 2018 बैच के एक छात्र की होस्टल के कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है। छात्र का नाम प्रवीण कुमार है और वह तेलंगाना का रहने वाला बताया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक प्रवीण आईआईटी आईएसएम में मेकेनिकल का फाइनल ईयर का छात्र था। प्रवीण आईआईटी आईएसएम के अम्बर होस्टल के सी ब्लॉक में रहा करता था।

संस्थान ने मृत छात्र के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जिस कमरे में प्रवीण की लाश मिली है, उस कमरे को भी सील कर दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना का पता लगते ही प्रवीण को सबसे पहले आईआईटी आईएसएम के ही डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद संस्थान के प्रबंधक प्रवीण को एम्बुलेंस से जालान अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once