देशबिग ब्रेकिंग

विधायक अंबा प्रसाद प्रतिनिधि के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भुरकुंडा-पतरातू मार्ग जाम

रामगढ़ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के क्षेत्र प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी के हत्यारों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंदा बस्ती में भुरकुंडा-पतरातू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।

मालूम हो कि रामगढ़ जिले के पतरातू पुलिस सर्किल क्षेत्र के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती में कल देर शाम अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता और बड़कागांव विधायक के स्थानीय प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि कल देर शाम को एक बाइक पर पतरातू के तरफ से 3 अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने पहले विधायक प्रतिनिधि को एक गोली मारी। जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया।

बताया जाता है कि अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को आधा दर्जन के लगभग गोलिया मारी है। घटना के तुरंत बाद घरवालों ने घायल अवस्था में भुरकुंडा अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!