देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीतिसोशल मीडिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पोते को गोली मारने के मामले में 2 गिरफ्तार, राजगीर डीएसपी की वीडियो ट्वीट

2 arrested for shooting grandson of former Union Minister RCP Singh Rajgir DSP tweets video 2बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के धरहारा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पोते पिंटू उर्फ प्रगति कुमार को गोली लगने की घटना में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला पूर्व आपसी विवाद का लग रहा है। घटना में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

नालंदा पुलिस ने जारी वीडियो ट्वीट में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही इस मामले में संलिप्त अन्य सभी लोगों को दबोच लिया जाएगा।

डीएसपी ने यह भी बताया है कि प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला है कि इन दो गुटों के बीच पूर्व से ही आपसी रंजीश रहा है। इस संबंध में पहले लहेरी थाना एक प्रथमिकी दर्ज की गई है। वह घटना वर्ष 2020 की है, तभी से दोनों के बीच आपसी रंजिश चली आ रही है। कल की घटना उसी से जुड़ी घटने की प्रतीत होती है।

डीएसपी ने कहा है कि पुलिस फिलहाल अन्य बिन्दुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। इसमें अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है। सिलाव थानाध्यक्ष अभी पटना अस्पताल (जहां जख्मी का ईलाज हो रहा) में कैंप कर रहे हैं। लिखित सूचना मिलते ही तुरंत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
Back to top button
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once