Executioner Raj in Bihar: मुकेश सहनी के वृद्ध पिता की क्रूरतम हत्या, तस्वीर देख दहल उठेगा कलेजा

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। Executioner Raj in Bihar: विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अपने गांव वाले घर में ही रहते थे। घर में नौकर थे, लेकिन वे अपने समय से आते थे और चले जाते थे। 70 वर्षीय जीतन सहनी की हत्या बेहद क्रूरता से की गई है। हत्यारे ने धारदार हथियार से उनका पेट फाड़ डाला है। जीतन सहनी का खून से लथपथ शव उनके घर के अंदर मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है।

घटना की जांच के लिए एसएसपी गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने एसआईटी का गठन किया है। एसपी ग्रामीण काम्या मिश्रा के नेतृत्व में गठित एसआईटी में बिरौल एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी और बिरौल एसएचओ को शामिल किया गया है। इतनी निर्ममता से जीतन सहनी की हत्या क्यों और किसने की यह पता लगाना बिहार पुलिस की इस वक्त की सबसे बड़ी चुनौती है।

जाएगी। बिहार की राजनीति में ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से मशहूर मुकेश सहनी का पैतृक घर दरभंगा जिले के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत क्षेत्र में है। पुलिस का कहना है कि मुकेश सहनी के पिता की सोमवार की रात में हत्या की गई है। उनके शरीर पर कई वार किए गए हैं। उनका शव जिस क्षत-विक्षत हालत में मिला है।

बताया जा रहा है कि जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का 10 साल पहले निधन हो चुका है। जिस वक्त पिता की हत्या की सूचना मिली मुकेश सहनी मुंबई में थे। वह बिहार के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर या शाम तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है। जीतन सहनी की हत्या किन कारणों से हुई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस चोरों द्वारा इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका जता रही है।

घर का सामान बिखरा मिला है इस आधार पर यह बात कही जा रही है। लेकिन लोगों का कहना है कि जिस निर्ममता से हत्या की गई है, उसे देखते हुए यह कहना जल्दबाजी होगी कि चोरी के मकसद से हत्या को अंजाम दिया गया है। इसके पीछे कोई गहरी साजिश और बड़ी वजह हो सकती है।

बताया जा रहा है कि गांव में मुकेश सहनी का एक और पुराना घर है। जिस घर में उनके पिता की हत्या हुई है, वह निर्माणाधीन था। घर के अंदर बहुत अधिक चीजें नहीं थीं।

ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ऐसे घर में वाकई चोरी के लिए इतने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया है? जीतन सहनी से परिचित लोगों का कहना है कि उनका राजनीति या किसी व्यवसाय से कोई लेना-देना नहीं था। वह गांव पर ही रहते थे और सीधा-सरल जीवन जीते थे। उनकी निर्मम हत्या किसने और क्यों की यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है।

इस घटना के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस के तमाम बड़े अधिकारियों के अलावा एसएफएल टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!