Home झारखंड 5 जिले में फैला कोरोना, अब तक मिले 29 पोजेटिव, 2 की...

5 जिले में फैला कोरोना, अब तक मिले 29 पोजेटिव, 2 की मौत

0

झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को भी एक मरीज में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। पीएमसीएच धनबाद की जांच में इस मरीज के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। यह मरीज धनबाद का रहने वाला है। बुधवार को भी कोराना का एक और मरीज मिला। रांची के हिन्दपीढ़ी के ही एक अन्य 50 वर्षीय शख्स में वायरस का संक्रमण पाया गया। रिम्स में देर शाम हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई। इसी के साथ रेड जोन के मुहाने पर पहुंची रांची के हिन्दपीढ़ी में कोराना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं, राज्य में कोराना मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है…”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। आज झारखंड प्रदेश के धनबाद में कोरोना का पहला पॉजिटीव मरीज मिला है। कुमारधुबी के युवक में कोविड19 की पुष्टि डीसी अमित कुमार ने की है।

धनबाद में पहला कोरोना पॉजिटिव केस सामने आते ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 29 पर पहुंच गई है। कोरोना का कहर झारखंड में 16 अप्रैल (गुरुवार) को भी जारी रहा। धनबाद के निरसा के कुमारधुबी इलाके का एक शख्‍स कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके साथ ही झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या अब 29 हो गयी है।

कुमारधुबी का रहनेवाला 25 वर्षीय युवक बीते 8 अप्रैल से होम क्वारंटाइन में था। यह युवक पांच अप्रैल को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से वापस लौटा था। 8 अप्रैल को पीएमसीएच में उसकी कोरोना की स्क्रीनिंग हुई थी।

COVID 19 BULLETIN JHARKHAइसी दिन उसका सैंपल लेकर जांच के लिए एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया था। युवक को वापस होम क्वारंटाइन में भेज दिया गया था। मंगलवार को युवक के स्वाब की जांच में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। जिसके बाद  स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर गई और उसे उसके परिवार के छह सदस्यों के साथ पीएमसीएच लाकर आइसोलेशन में रखा।

एमजीएम में पहली बार जांच के दौरान संदेह होने पर युवक के सैंपल की दोबारा जांच की गई। दोबारा जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका था। इसके बाद उसके सैंपल की जांच तीसरी बार भी की गई, जिसका रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है।

बुधवार को राहत की खबर रही कि किसी अन्य जिले में इसका कोई मरीज नहीं मिला। राज्य में अभी भी 27 लोगों में वायरस का संक्रमण बरकरार है। अभी एक भी मरीज संक्रमण से मुक्त नहीं हुआ है। बता दें कि अभी तक दो की मौत हो चुकी है।

पूरे राज्य में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद एक ओर जहां रांची की हिंदपीढ़ी को सील कर दिया गया है, वहीं बुधवार को यहां से सात लोग गलत तरीके से पास बनवाकर लोहरदगा पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन ने पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेज वाहन के चालक सहित सभी 8 लोगों को लोहरदगा सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।  गुरुवार को सभी का सैंपल जांच के लिए रिम्स रांची भेजा जाएगा।

 ये सभी प्रशासन से मेडिकल इमरजेंसी पास बनवाकर लोहरदगा पहुंचे थे। शहर के बीच अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र के रहने वाले एक चालक ने जिला प्रशासन से अनुरोध कर पास बनवाया था।

पास के सहारे वह वाहन लेकर हिंदपीढ़ी के पास गया और वहां से चुपके से अपनी बेटी सहित हिंदपीढ़ी क्षेत्र में रह रहे 7 लोगों को अपने वाहन में लेकर लोहरदगा पहुंच गया।

इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य सचिव अमिताभ कौशल को भी मिल गई है। स्वास्थ सचिव के स्तर से लोहरदगा जिला प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

इससे पहले झारखंड के छह जिलों में पांव पसार चुका कोरोना वायरस, रांची में 14 के अलावा बोकारो में 9, हजारीबाग में 2 और कोडरमा, गिरिडीह तथा सिमडेगा में एक-एक मरीज को संक्रमण की चपेट में ले चुका है।

इधर रांची के हिंदपीढ़ी में दिनोंदिन हालात विस्‍फोटक होते जा रहे हैं। अब तक राज्‍य में जिन दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है, उनमें एक रांची के हिंदपीढ़ी का और दूसरा केस बोकारो के गोमिया का है।

रांची के हिंदपीढ़ी में ही कोरोना संक्रमण का पहला केस सामने आया था। यहां बड़ी मस्जिद में पकड़ी गई विदेशी मलेशिया की तब्‍लीगी जमाती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद हिंदपीढ़ी में कोरोना संक्रमण का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।

बुधवार को कुल 275 संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से एक में संक्रमण मिला। बता दें कि अबतक 3,060 लोगों की जांच हुई है, जिनमें 2,603 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 429 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

अबतक कहां कितने कोराना मरीज….

रांची : 14

बोकारो : 09

हजारीबाग : 02

गिरिडीह : 02

सिमडेगा : 01

कब और कहां मिला कोरोना का मरीज….

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी में ठहरी मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला पाई गई संक्रमित।

02 अप्रैल : हजारीबाग के विष्णुगढ़ के एक व्यक्ति में मिला संक्रमण। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

06 अप्रैल :  रांची के हिंदपीढ़ी की एक और महिला में संक्रमण।

08 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के पांच और लोगों में संक्रमण, बोकारो के चंद्रपुरा में तीन और गोमिया में एक मरीज। गोमिया के मरीज की मौत हो गई।

09 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा में मिला एक और पॉजिटिव केस।

11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी तथा हजारीबाग में एक-एक और मरीज और कोडरमा का (गिरिडीह के राजधनवार का रहनेवाला) एक मरीज पॉजिटिव मिला।

12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो नए मरीज मिले।

13 अप्रैल : रांची हिंदपीढ़ी के तीन, बोकारो के साड़म के एक और गिरिडीह के राजधनवार में एक  पॉजिटिव केस मिला।

14 अप्रैल : हिन्दपीढ़ी के दो तथा सिमडेगा के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला।

15 अप्रैल : हिन्दपीढ़ी के एक अन्य शख्स में कोरोना का संक्रमण मिला।

error: Content is protected !!
Exit mobile version