जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम हेमन्त सोरेन

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव (Jagannathpur Rath Yatra Festival) में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजित पूजन-अनुष्ठान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्होंने महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख- शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की समस्त जनता को रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने आस्था एवं भक्ति के समागम में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के साथ जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए और रथ की रस्सी को हाथ लगाकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को मौसीबाड़ी के लिए आगे बढ़ाया।

ऐतिहासिक रथयात्रा के अवसर पर आयोजित पूजा-अनुष्ठान में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक नवीन जायसवाल, विधायक राजेश कच्छप, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।  CM Hemant Soren participated in the Jagannathpur Rath Yatra Festival worship ritual program

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!