देशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

राबड़ी आवास समेत दिल्ली-पटना में लालू यादव के कुल 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं।

आज शुक्रवार की सुबह-सुबह उनके 15 ठिकानों पर सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की है। इस दौरान सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास भी पहुंच गई।

खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 15 ठिकानों पर शुक्रवार को सुबह-सुबह सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने धावा बोल दिया। इस दौरान एक टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड भी पहुंची। वहां भी टीम जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम में महिला और पुरुष अधिकारी दोनों ही शामिल हैं। सीबीआई की इस टीम में कुल 10 लोग हैं जो राबड़ी आवास में जांच कर रहे हैं। इस दौरान आवास में किसी को भी आने-जाने से रोक दिया गया है। सीबीआई के अधिकारी खबर लिखे जाने तक अंदर ही जमे थे।

सीबीआई की टीम जाहिर तौर पर राबड़ी आवास में छापेमारी को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। लेकिन वहां मौजूद सूत्रों के मुताबिक मामला रेलवे भर्ती से जुड़ा है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सीबीआई ने लालू और उनकी बेटी के खिलाफ दर्ज किया है नया केसः न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया है। लालू यादव के इस नए मामले को लेकर दिल्ली और बिहार में कुल 17 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

रेलवे भर्ती में जमीन के बदले नौकरी का मामलाः सूत्रों ने जानकारी दी है कि ये पूरा मामला लालू यादव के रेलमंत्री रहने के वक्त का है। आरआरबी में लालू के कार्यकाल में हुई गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की है।

आरोप है कि 2004 से 2009 तक लालू के रेल मंत्री के कार्यकाल के दौरान रेलवे में कई लोगों से जमीन लिखवाकर उन्हें नौकरी दी गई थी। इससे पहले पिछली बार 7 जुलाई 2017 को लालू आवास पर छापेमारी हुई थी। उस वक्त लालू के 12 ठिकानों पर छापेमारी हुई थी।

सीटीईटी और बीटीईटी पास सैकड़ों अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, सरकार बेपरवाह

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, 6 बारातियों की मौत, 1 गंभीर

बिहार पुलिस को मिले 60 नए DSP, बिपुसे की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति, देखें सूची

कोईलवर में सोन नदी पर बने बहुप्रतीक्षित पुल का लोकार्पण कल, पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार का चेहरा गायब

बोले बिहार के कानून मंत्री- मौलवियों की तरह मंदिर-मठों के पुजारियों को भी मिले वेतन

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!