देशबिहारशिक्षा

बीपीएससी ने सभी परीक्षाओं के जारी किए संभावित कैलेंडर

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख आयोग ने तय नहीं की है, लेकिन बीपीएससी ने इस वर्ष होने वाली संभावित परीक्षाओं की सूची और उनके संभावित समय कैलेंडर भी जारी किये हैं।

जारी कैलेंडर के मुताबिक सहायक अभियंता असैनिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा, सहायक अभियंता यांत्रिक लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा और सहायक अभियंता विद्युत लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा सितंबर- अक्टूबर तक ली जायेगी। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा अक्टूबर में ली जाएगी।

सहायक अंकेक्षण अधिकारी (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त में, सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा सितंबर- अक्टूबर, राजकीय पॉलिटेक्निक राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता लिखित प्रतियोगिता परीक्षा अगस्त- नवंबर तक, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा अक्टूबर- नवंबर तक, परियोजना प्रबंधन मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- सितंबर में,अंकेक्षक (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) की परीक्षा सितंबर में और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- नवंबर में ली जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 08 मई को ली गयी थी लेकिन परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही पेपर लीक होने की जानकारी आने लगी। जांच में यह सही पाया गया। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गयी थी।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button