अन्य
    Wednesday, February 19, 2025
    23 C
    Patna
    अन्य

      बिहारशरीफ सदर अस्पताल: सिविल सर्जन और डॉक्टर समेत 5 स्वास्थ्यकर्मियों पर मुकदमा

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चिकित्सा में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता अमृता सिंह ने सिविल सर्जन और पांच स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दायर किया है।

      पांच महीने से अधिक समय तक न्याय की प्रतीक्षा के बाद जब जिला प्रशासन द्वारा बार-बार की गई जांच में भी कोई ठोस निर्णय नहीं निकला तो अमृता ने अंततः जिला उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया है।

      बिहारशरीफ नगर के अलीनगर मोहल्ला निवासी अमृता सिंह ने आरोप लगाया है कि 5 जून, 2024 को सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान चिकित्सीय लापरवाही की गई थी। उनके मुताबिक बिना उचित चिकित्सा उपकरणों के जबरन प्रसव कराया गया। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति गंभीर हो गई। इस लापरवाही के कारण नवजात को दिल्ली में इलाज कराना पड़ा। जिस पर अब तक 1.70 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

      पीड़िता ने उपभोक्ता फोरम में 20 लाख 80 हजार रुपये की चिकित्सा लागत का दावा किया है। ताकि जच्चा और उनका बच्चा सही उपचार प्राप्त कर सकें। मामले में सिविल सर्जन, महिला चिकित्सक डॉ. वीणा प्रभा, जीएनएम अंजू कुमारी, रेणुका कुमारी और सुलोचना कुमारी को आरोपित किया गया है।

      फोरम में पीड़िता की ओर से अधिवक्ता राजीव रंजन ने संपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर बहस की। जिसके बाद फोरम अध्यक्ष आलोक कुमार सिन्हा और सदस्य डॉ. अरुण कुमार ने मामले की सुनवाई का निर्णय लिया।

      अमृता सिंह ने सबसे पहले 11 जून को सिविल सर्जन से शिकायत की थी। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने नालंदा जिलाधिकारी के जनता दरबार में भी गुहार लगाई। जिसके बाद एक तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच कर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को दोषी ठहराया।

      इसके बावजूद महिला चिकित्सक ने जिलाधिकारी पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर पुनः जांच की मांग की। दोबारा जांच के बाद भी कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला और पीड़िता को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली।

      उसके बाद मजबूरन पीड़िता ने उपभोक्ता फोरम में मुकदमा दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को उपभोक्ता फोरम में होगी। जहां पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद है।

      प्रगति यात्रा में बढ़ता असंतोष: सीएम नीतीश का विरोध, पटना तक गूंजे नारों की आवाज

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

      बिहार में बदलाव की लहर! तेजस्वी यादव का बड़ा हमला- सरकार 20 साल पुरानी खटारा गाड़ी

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजनीति में गर्मी...

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      Topics

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      Related Articles

      error: Content is protected !!
      फुरसत के पलः हेमंत सोरेन का बाल-दाढ़ी संवारती दिखी कल्पना सोरेन बिहार की गौरव गाथा का प्रतीक वैशाली का अशोक स्तंभ इस ऐतिहासिक गोलघर से पूरे पटना की खूबसूरती निहारिए Hot pose of actress Kangana Ranaut : कंगना रनौत की हॉट तस्वीर